Posted on August 31, 2008 by अफ़लातून
काफी दिनों से रोज़ – रोज़ की बेचैनियां इकट्ठा हैं
हमारे भीतर सीने में भभक रही है भाप
आंखों में सुलग रही हैं चिनगारियां हड्डियों में छिपा है ज्वर
पैरों में घूम रहा है कोई विक्षिप्त वेग
चीज़ों को उलटने के लिए छटपटा रहे हैं हाथ
मगर नहीं जानते किधर जाएं क्या करें
किस पर यक़ीन करें किस पर सन्देह
क्या कहें [...]
Filed under: poem, rajendra rajan | Tagged: hindi poem, rajendr rajan | 3 Comments »
Posted on August 29, 2008 by अफ़लातून
हिन्दी में चिट्ठेकारी करने वाले समस्त मित्रों,
हिन्दी चिट्ठेकारी में फिलहाल सर्च इंजनों की तुलना में ब्लॉगवाणी से अधिक पाठक पहुँचते हैं । ब्लॉगवाणी शुरु करते वक्त मैथिलीजी ने घोषित किया था कि यह प्रकल्प धन्धे के लिए नहीं , हिन्दी के लिए है । यह वचन नहीं उनकी निष्ठा है और उन्होंने इसे निभाया है । नए [...]
Filed under: aggregator, blogging | Tagged: blogging, census, blogvani | 3 Comments »
Posted on August 28, 2008 by अफ़लातून
पिछले भाग : एक , दो । गाँधी के प्रति उन्हें एलर्जी हो सकती है । लेकिन माओवादियों को इस पर तो विचार करना पडेगा कि आखिर क्यों स्वयं माओ को चीन के लिए यूरोपीय और सोवियत औद्योगीकरण से अलग तकनालाजी एवं विकास का रास्ता चुनना पड़ा ? और उस राह को छोड़ कर वैश्वीकरण और [...]
Filed under: Uncategorized | 2 Comments »
Posted on August 23, 2008 by अफ़लातून
पिछला भाग (नेपाली माओवादियों के समाजवाद की सीमा)।
कृषि के क्षेत्र में माओवादी भूमि – सुधारों और आधुनिकीकरण पर जोर देते हैं । भट्टराई कहते हैं कि हम अनुपस्थित जमींदारों को खतम करेंगे और जोतनेवाले को जमीन का मालिक बनाएंगे । गरीब किसानों की सहकारी समितियाँ बनाएंगे । विश्व बैंक और खाद्य एवं कृषि संगठन की [...]
Filed under: Maoist Ideology, Nepal | Tagged: 'limitation of maoist ideology', Nepal | 4 Comments »
Posted on August 22, 2008 by अफ़लातून
(नेपाली) माओवादियोँ के समाजवाद की सीमायेँ / सुनील
यह एक इतिहास का चमत्कार माना जाएगा कि जब पूरी दुनिया मेँ साम्यवादी धारा का पराभव हो चुका है या हो रहा है , नेपाल मेँ एक माओवादी कम्युनिस्ट पार्टी बड़ी ताकत के रूप में उभर कर आई है और सत्ता पर काबिज हुई है | नेपाल में [...]
Filed under: Maoist Ideology, Nepal | Tagged: 'limitation of maoist ideology', Maoist Ideology, maoists, Nepal | 4 Comments »
Posted on August 14, 2008 by अफ़लातून
१५ अगस्त २००६ को हिन्दी का चिट्ठा शुरु किया था । एक साल पूरा होने पर मूल्यांकन किया था । इस चिट्ठे पर पिछले साल कुल १२५ पोस्ट और ३४१ टिप्पणीयाँ थीं , इस साल ७३ पोस्ट लेकिन टिप्पणियाँ ३४१ ही हैं । अन्य दो चिट्ठे : यही है वह जगह पर इस साल ५७ [...]
Filed under: Blogroll, aggregator, blogging, globalisation , privatisation, index, internet, kishan patanayak, online journalism | Tagged: aflatoon, annual report, blogging, progress report, samajwadi janparishad | 11 Comments »
Posted on August 11, 2008 by अफ़लातून
पिछला भाग । महादेव देसाई का एक सुन्दर वर्णन ‘ हसीदे एदीब ‘ की ‘ इनसाइड इण्डिया’ ( भारत में ) नामक पुस्तक में ‘ रघुवर तुमको मेरी लाज ‘ नाम के चौथे अध्याय में मिलता है । जब वे महात्माजी से बातें कर रहीं थीं , महादेव देसाई नोट ले रहे थे । उन्हीं [...]
Filed under: gandhi | Tagged: प्रभाकर माचवे, महादेव देसाई, mahadev desai, prabhakar machve | 2 Comments »
Posted on August 10, 2008 by अफ़लातून
[आठ अगस्त १९४२ को मुम्बई के ग्वालिया टैक के मैदान में अपने ऐतिहासिक भाषण में महात्मा गाँधी ने ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो - करो या मरो’ का नारा दिया । ९ अगस्त की भोर में महात्मा गाँधी , श्रीमती सरोजनी नायडू और महादेव देसाई को गिरफ़्तार कर पुणे के आगा खाँ महल में बन्द कर दिया [...]
Filed under: gandhi | Tagged: gandhi, mahadev desai, memoir, prabhakar machve | 2 Comments »
Posted on August 8, 2008 by अफ़लातून
पिछला भाग दुनिया को दुर्घटना की सूचना इससे फैले विकिरण ने ही दी । स्वीडन के बाल्टिक सागर के तट पर एक परमाणु संयंत्र स्थापित है ।इस संयंत्र से सुरक्षित स्तर से अधिक विकिरण तो नहीं हो रहा है इसकी पड़ताल के लिए करीब चार किलोमीटर दूर ‘रेडिएशन डिटेक्टर’ स्थापित है । विकिरण की मात्रा [...]
Filed under: chernobyl, nuclear power | Tagged: chernobyl, hiroshima, nuclear power, nuclear power plants | 2 Comments »
Posted on August 7, 2008 by अफ़लातून
६ अगस्त १९४५ को जापान के हिरोशिमा और ९ अगस्त को नागासाकी शहर पर अमेरिका ने परमाणु बम गिराए थे । स्वीडन के नोबेल पुरस्कार विजेता भौतिकवादी हेनेस आल्फवे ने इसे प्रलयंकारी बीमार मानसिकता का द्योतक बताया था । मेगाटन , मेगावाट की [...]
Filed under: chernobyl, energy, nuclear power | Tagged: चेर्नोबिल, नागासाकी, बीबीसी डॉक्युमेन्टर, हिरोशिमा, bbc documentary, chernobyl, hiroshima, nagasaki | 4 Comments »