इस अहिंसक युद्ध में स्त्रियों का योगदान पुरुषों से कहीं अधिक होगा । स्त्री को अबला कहना अपराध है ; यह पुरुष का स्त्री के प्रति अन्याय है । यदि शक्ति का अर्थ बर्बर शक्ति है तो अवश्य ही स्त्री पुरुष की अपेक्षा कम बर्बर है । यदि शक्ति का अर्थ नैतिक शक्ति है तो स्त्री पुरुष से असंख्यगुनी श्रेष्ठ है । … यदि हमारे अस्तित्व का नियम अहिंसा है तो भविष्य स्त्री के हाथ है । (यंग इण्डिया,१०-४-१९३० )
““““
दहेज प्रथा को समाप्त करना ही होगा । विवाह अभिवावकों द्वारा पैसे के लेन-देन की व्यवस्था नहीं होना चाहिए । यह प्रथा जाति से गहराई से जुड़ी है । जब तक पसन्दगी जाति विशेष के कुछ सैंकड़े लड़के और लड़कियों तक सीमित रहेगी , यह प्रथा चलती रहेगी ,भले ही उसके खिलाफ कुछ भी बोला जाए । इस बुराई को खत्म करना है तो लड़कों ,लड़कियों और उनके अभिवावकों को जाति बन्धन को तोड़ना होगा । ( हरिजन ,२३-५-’३६ )
~~~~~~
स्कूलों ,कॉलेजों तथा लड़कियों के अभिवावकों के बीच काम करने की आवश्यकता है । अभिवावक लड़कियों को यह सिखाये कि विवाह के लिए पैसे माँगने वाले युवक से शादी करने से वे इन्कार करें । इन अपमानजनक शर्तों पर विवाह से बेहतर है कि वे अविवाहित रह जाएं । विवाह में एक मात्र स्म्मानजक आधार परस्पर प्रेम और परस्पर स्वीकृति होती है । (यंग इण्डिया,२७-६-’२८)
अबला कहना अपराध है : महात्मा गांधी
अक्टूबर 3, 2008 Aflatoon अफ़लातून द्वारा

i have also posted some quotes on the same topic
readers can see those also
and aflatoon ji thanks for writng them here as well
regds
http://indianwomanhasarrived.blogspot.com/2008/10/blog-post.html
gandgi ke vicharo ki aaj jyada jarurat hai.
बापू के विचार इस मामले में बहुत संयत और ईमानदार हैं।
Gandhi jee ko aur unake vichaaro ko aaj fir se naye sandharbh me samajhanaa zarooree hai.
aapkaa dhayavaad .
सादगी में कितनी आसानी और हल्कापन है….गांधीमार्ग को कठिन क्यों समझते हैं लोग…बेडियां अगर भारी हैं तो उतारने में शर्म कैसी ?
अजीब समाज है हमारा…
मुझे शंका है, क्या आज के भोगवादी युग में जहां सुख-संपन्नता बटोरना जीवन का एकमेव ध्येय बनता जा रहा है ऐसी युवतियां होंगी जो दहेज के बिना विवाह चाहेंगी ? – योगेन्द्र
बापू के विचार हमेशा प्रासंगिक रहे हैं. आप ने बापू के विचारों से अवगत कराया. आभार.
[...] अबला कहना अपराध है : महात्मा गांधी [...]
[...] अबला कहना अपराध है : महात्मा गांधी [...]
[...] अबला कहना अपराध है : महात्मा गांधी [...]