गोपनीय स्विस बैंक खातों की जानकारी संभव ?

अक्टूबर , २००८ में हमारे साथी ने गोपनीय स्विस बैंकों के खातों में भारतीयों के धन के बारे में आँकड़ों सहित एक लेख लिखा था । मैथिलीजी जैसे जागरूक पाठकों ने इन गोपनीय खातों को सार्वजनिक करने के लिए अभियान चलाने पर उसमें सहयोग देने की प्रतिबद्धता प्रकट की थी ।
स्विट्ज़रलैण्ड के वित्त मन्त्री ने अन्य देशों की जाँच एजेन्सियों द्वारा इन गोपनीय खातों के बारे में जानकारी माँगे जाने पर उसका ऐलान करने का निर्णय लिया है । यह निर्णय अन्तर्राष्ट्रीय मन्दी से जूझने के सन्दर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
भारत सरकार की अधिकृत प्रतिक्रिया अभी तक सामने नहीं आई है । लोक सभा निर्वाचन में मुख्यधारा के मोर्चे इसे मुद्दा नहीं बनायेंगे। गत दिनों मेरे एक मित्र जो सरकारी अफसर हैं ने मुझसे कहा कि स्विस बैंकों में राजनेताओं से कहीं ज्यादा काला धन भारत के भ्रष्ट नौकरशाहों का होगा।

7 Responses

  1. स्विस बैंकों के अनुमान तो पढ़ने को मिलते हैं। विवरण आ जाएँ तो स्थिति स्पष्ट हो जाए कि देश की कितनी दौलत वहाँ पड़ी है।

  2. अच्छी खबर है, गोपनीय धन के उजागर होने के बाद देखना है किस-किस का नाम निकलता है, नौकरशाहो वाली सम्भावना भी मजबूत है, अब तो इन्तज़ार है स्विस अधिकारियों का… बशर्ते हमारे नेताओं ने पैसा पहले ही कहीं किसी अन्जान द्वीप की बैंकों में ले जाकर न रख दिया हो…

  3. भारत सरकार की प्रतिक्रिया बिलकुल क्रिकेट विशेषज्ञ की टिप्‍पणी की तरह होगी-यह टीम जीतती नजर आ रही है किन्‍तु उस टीम की भी पूरी सम्‍भावना है लेकिन यदि मैच ड्रा हो जाए तो ताज्‍जुब नहीं करना चाहिए।
    अपनी सरकार कुछ ऐसा ही कहेगी और करेगी।
    आप तो वह तरीका बताएं कि भारत सरकार के मांगे बिना भी भारतीयों के खातों की जानकारी प्राप्‍त की जा सके।
    बहरहाल, खबर बहुत ही उत्‍साहवर्ध्‍दक है। सरकार आज भले ही लल्‍लू-पंजू की तरह व्‍यवहार करे किन्‍तु इस बात को अधिक समय तक टाल पाना मुमकिन नहीं होगा।
    आज नहीं तो कल, अपने नायकों के घिनौने चेहरे देखेंगे – हम लोग।

  4. मन्दी के दौर में आपने ठीक बात उठाई है.

  5. देखें किस किस का नाम सामने नहीं आता है

    मेरी कलम – मेरी अभिव्यक्ति

  6. …ab to prajatantra hai…

    wah kay song hai!!

    ….kaisa lagate hain ji?

    aur post ke baare main:

    aur chahe naukarshahi ho ya neta desh to ek hi hai na (hamam mein sab nange)

    neta ko kuch khane ko mile or secretry ko nahi. Bahi ek hi jagah to imandaari zinda hai….
    …beimani karne main!!

  7. [...] टैक्स छुपा रहे हैं । स्विट्जरलैंड ने हाल ही में बैंकों के आँकड़ों को साझा करने की बाबत [...]

Leave a Reply