दुनिया को परमाणु बिजली संयंत्र के राक्षसी स्वरूप का तार्रुफ़ चेर्नोबिल करा गया है । २६ अप्रैल , १९८६ को चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र का एक रिएक्टर विस्फोट के साथ फटा। २८०० डिग्री सेन्टिग्रेड की गर्मी से उसकी अग्निज्वाला भभक रही थी , रेडियोधर्मी विकिरण उगलती हुई ।
इस दुर्घटना की कल तेईसवीं बरसी है । इस अवसर पर उत्तर प्रदेश लोक राजनैतिक मंच ने अमेरिका से हुए परमाणु समझौते के खतरों पर एक गोष्ठी का आयोजन किया है । इस समझौते के बाद हो रहे आम चुनाव में यह महत्वपूर्ण मसला अन्य राष्ट्रीय मुद्दों की तरह गौण है । लोक राजनैतिक मंच ने लखनऊ संसदीय क्षेत्र से अपने प्रत्याशी श्री एस आर दारापुरी का परिचय कराते हुए इस विषय पर एक सार्थक चर्चा करने का निश्चय किया है । गोष्ठी की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति प्रो. रूपरेखा वर्मा करेंगी ।
लखनऊ के चिट्ठेकारों और चिट्ठा पाठको बन्धुओं से अपील है कि
कल रविवार ,२६ अप्रैल,२००९ को दोपहर साढ़े तीन बजे – पी.एम.टी. कॉलेज ,होटल कपूर के सामने,बाटा के ऊपर,हजरतगंज आयोजित इस कार्यक्रम में सादर शरीक हों । मैं बनारस से इस कार्यक्रम में भाग लेने मौजूद रहूंगा ।
लखनऊ के पाठकों से विनम्र निवेदन
अप्रैल 25, 2009 Aflatoon अफ़लातून द्वारा

कार्यक्रम की सफ़लता के लिये शुभकामनायें!
कार्यक्रम की सफलता के लिए मेरी भी शुभकामनाएँ। इस कार्यक्रम की विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा रहेगी।
कार्यक्रम की शुभकामनायें , कल मुलाकात करने का सुअवसर मिलेगा , आभार !!
हा विधना.. मैं तो मात्र 72 कि.मी. पर रह कर भी आपसे न मिल सका ।
ऎसे सुअवसर की चिड़िया खेत तो न चुग पायी, पर आने की आह्ट भर देकर रह गयी !
कारण.. अभी अभी पढ़ा यह सूचना , अब ?
कार्यक्रम सफल रहा होगा। रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।
घुघूती बासूती
di negara saya tepatnya di kota cirebon juga akan dibangun reaktor tenaga nukril apa itu berbahaya?