एक तरफ स्कूली बच्चों , एन.सी.सी. कैडेटों द्वारा जहां मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है वहीं अत्याधुनिक तकनीक जैसे इंटरनेट तथा वीडियो कानफरेंसिंग को प्रचारित करने चुनाव आयोग तथा स्थानीय प्रशासन मताधिकार को नकारात्मक रूप से प्रभावित करने वाली बुनियादी गलतियां कर चुका है | समाजवादी जनपरिषद का आरोप है की प्रदेश शासन के चतुर्थ एवं लिपिकीय कर्मचारियों द्वारा पूरी मेहनत के बावजूद परिचय पात्र धारक आम मतदाता को मतदाता सूची में में भारी दिक्कत होने जा रही है | समाजवादी जनपरिषद के वाराणसी कैंट के उम्मीदवार अफलातून ने यह आरोप लगाया है की तान्या कम्प्युटर एक निजी कंपनी को मतदाता सूची से संबंधित काम दी जाने के कारण यह समस्या उपस्थित हुई है | अफलातून ने यह भी बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान इंटरनेट पर मौजूद मतदाता सूची तथा जिस सूची के आधार पर चुनाव होना है,उसमें अंतर है |
सजप ने निर्णय लिया है कि दिनांक २५ जनवरी २०१२ को ‘ मतदाता दिवस’ के उपलक्ष्य में नए बने मतदाताओं को इन कमियों के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा उत्तर प्रदेश शासन के बूथ स्तरीय अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा |
सजप की चुनाव संचालन समिति की बैठक में सर्वश्री प्रो. महेश विक्रम सिंह , योगेन्द्र नारायण शर्मा , डा. नीता चौबे , राज्य महामंत्री रामजनम , राष्ट्रीय महामंत्री प्रो. सोमनाथ त्रिपाठी ,सैय्यद मकसूद , अब्दुल हफीज , मो उम्र , सलीम शिवालवी , चौधरी राजेन्द्र ,नसीम अहमद , मो असलम व काशीनाथ ने विचार व्यक्त किए |

सरकारी साइटों का प्रायः यही हाल दिखता है! … और मतदान के लिए प्रचार तो हो ही रहा है ढकोसले के लिए…
आपके साथ जो हुआ उ दुखद था .
@ दीपक बाबा , मेरे साथ जो हुआ वह दुखद न था। मेरा स्वीकार्य नामांकन अगले दिन हो गया। अभी मैं बिना अतिरिक्त खर्च के नामांकन के तीन और सेट जमा कर सकता हूं। दुखद यह होगा कि परिसीमन के पूर्व मतदाता परिचय पत्र पाने वालों को मतदान के दिन अपना नाम खोजने में मशक्कत करनी होगी जिससे मतदान का टर्नओवर भी प्रभावित होगा।’तान्या कम्प्यूटर’ नामक एक निजी कम्पनी को मतदाता सूची मेम नाम जोड़ने,सुधारने का काम सौंप कर यह दुर्दशा हुई है। सीने सितारों व खिलाड़ियों के करोड़ों के विज्ञापन ,स्कूली बच्चों व एनसीसी कैडेटों के जुलूस के भूखे-प्यासे जुलूस आदि से ज्यादातर असरकारी होता मतदाताओं की सहूलियत के लिए तकनीकी बुद्धि का सदुपयोग करना। इस देश का मतदाता परिपक्व हो चुका है।परिवर्तन के औजार को जानता है।
चुनाव के लिये मंगलकामनायें।