आजादी बचाओ आन्दोलन के संस्थापक प्रोफेसर बनवारीलाल शर्मा का आज सुबह चंडीगढ़ में देहान्त हो गया । वैश्वीकरण की गुलाम बनाने वाली नीतियों के विरुद्ध जन आन्दोलनों के वे प्रमुख नेता थे। विनोबा भावे से प्रेरित अध्यापकों के आन्दोलन ‘आचार्यकुल’ के वे प्रमुख स्तम्भ थे। इलाहाबाद विश्वविद्यालय अध्यापक संघ के वे तीन बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये थे। बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के मकड़जाल से देश को सावधान करने के लिए आपने ‘साथियों के नाम’ बुलेटिन,नई आजादी का उद्घोष नामक पत्रिका शुरु की,सतत चलाते रहे तथा कई पुस्तकें लिखीं और अनुवाद भी किया। गणित का विद्यार्थी होने के कारण आपने फ्रेंच भाषा पर भी अधिकार कायम किया था। अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए उनकी निष्ठा,तड़प और सक्रियता कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगी।

प्रो. बनवारीलाल शर्मा , संस्थापक ‘आजादी बचाओ आन्दोलन’

हमारी भवभीनी श्रद्धंजलि
हमारी भवभीनी श्रद्धंlजलि
respected sh Banwari lal sharma ji ko sadar naman our counter will be remain debtor sharma ji forever
but we remeber the Heros after their death this our big mistak and system
so now please help arvind kesariwal
श्री आर्य भुपेन्द्रजी,
प्रो. बनवारीलाल शर्मा की पत्रिका में उनका आखिरी संपादकीय जरूर पढ़िएगा। उन्हें अरविन्द केजरीवाल एण्ड कम्पनी की बाबत आप जैसा भ्रम नहीं था।