Feeds:
पोस्ट
टिप्पणियाँ

Posts Tagged ‘जयप्रकाश नारायण’

* ” जो सरकार किसी भी प्रकार के लोकमत से चुनी गई हो ,चाहे वह फर्जी लोकमत ही क्यों न हो तथा कम से कम संवैधानिक- कानूनी दिखने वाली होगी वहाँ गुरिल्ला विद्रोह को बढ़ावा नहीं दिया जा सकता,चूँकि शान्तिपूर्ण संघर्ष की संभावनाओं को पूरी तरह आजमाया नहीं जा चुका होता है । ” चे ग्वारा, गुरिल्ला वॉरफ़ेयर ,भाग १ ,पृष्ट १४। नेट पर

** संपूर्ण क्रान्ति के दौर में लोकनायक जयप्रकाश नारायण लाखों की सभा में कहते थे , ’ माओ ने कहा कि राजनैतिक शक्ति का जन्म बन्दूक की नली से होता है । कितने लोगों को बन्दूक दिला सकते हो ? कोई थाना फूँक दोगे , डाकखाना फूँक दोगे,ये छिट-पुट छिट-पुट से काम नहीं चलेगा। हिंसा की बड़ी ताकत सरकार के पास है।बड़ी हिंसा छोटी हिंसा को दबाया दिया करती है। उसका मुकाबला अहिंसा से ही हो सकता है। ’जेल से ही स्वराज्य पैदा हुआ है । जेल से ही तुम्हारे अधिकार प्राप्त होंगे , जनता के अधिकार प्राप्त होंगे और सच्चा स्वराज्य मिलेगा।’ उन्होंने ५ जून ,१९७४ के ऐतिहासिक भाषण में कहा , ’यह संघर्ष अगर जन-संघर्ष है तो यह पुलिस के जवानों का भी है। क्या उनके सामने महँगाई का प्रश्न नहीं है, गरीबी का प्रश्न नहीं है ? उन्हें भी परिवार का पोषण करना है,बेटे की पढ़ाई का खर्च देना है ,बेटी की शादी करनी है ।’

भाकपा (माओवादी) हिंसा का रास्ता छोड़े । हिंसक कार्रवाई के लिए उसे साधन देश के बाहर से ही मिल रहे हैं । वैश्वीकरण और देश की प्राकृतिक सम्पदा की लूट के खिलाफ़ जहाँ जन आन्दोलन चल रहे हैं उन्हें सरकारी हिंसा के बल पर दबाने का अवसर माओवादियों की रणनीति से मिल रहा है ।

Read Full Post »

गांधीजी की नजर में जेपी

    जयप्रकाश जमजात योद्धा है , उसने अपने देश की मुक्ति के लिए सबकुछ का त्याग किया है । परिश्रम और प्रयत्न करने से वह कभी चूकता नहीं । कष्त और यातना सहने की उसकी क्षमता का कोई जवाब नहीं ।
    - महात्मा गांधी

    यह सम्पूर्ण क्रान्ति है

    यह संघर्ष केवल सीमित उद्देश्यों के लिए नहीं हो रहा । इसके उद्देश्य तो बहुत दूरगामी है: भारतीय लोकतंत्र को ’ रीयल ’ याने वास्तविक तथा सुदृढ़ बनाना है ,जनता का सच्चा राज कायम करना है , समाज से अन्याय , शोषण आदि का अन्त करना , एक नैतिक , सांस्कृतिक तथा शैक्षणिक क्रान्ति करना , नया बिहार बनाना और अन्ततोगत्वा नया भारत बनाना है । यह सम्प्पूर्ण क्रान्ति है – total revolution है । और इसके आप अगुआ हैं । यह बड़ा कठिन है , परन्तु आपकी सफलता निश्चित है , क्योंकि यह युगधर्म की पुकार है ।
    - ( ५ जून ’७४ को पटना के गांधी मैदान में आयोजित विराट जन-सभा में दिए गए ऐतिहासिक भाषण की टेप – ट्रान्स्क्रिप्ट से )

    ( दोनों चित्र राजनारायण लाल )

Read Full Post »

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.

Join 2,815 other followers

%d bloggers like this: