सेज विरोधी आन्दोलन की नन्दीग्राम में आंशिक सफलता
March 29, 2007 by अफ़लातून
Technorati tags: sez, nandigram
पश्चिम बंग सरकार की शासक पार्टी के छात्र सँगठन एस.एफ.आई. के एक कार्यक्रम मेँ मुख्यमन्त्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने घोषित किया है कि
(१)नन्दीग्राम मेँ विशेष आर्थिक क्षेत्र नहीँ बनेगा |पश्चिम बंग में कहीं और इसे स्थानान्तरित करने की सम्भावना है |जुल्म और जुल्म का विरोध भी स्थानान्तरित होंगे,उम्मीद है |मुख्यमन्त्री ने अब यह कहा है कि नन्दीग्राम के लोग यदि सेज़ नहीँ चाहते तो यह और कहीँ बनेगा|
(२) केन्द्र सरकार द्वारा सेज़ की बाबत विस्तृत पुनर्वास नीति न बनने तक पश्चिम बंग के सभी विशेष आर्थिक क्षेत्रोँ के बनने की प्रक्रिया स्थगित रहेगी |
(३) नन्दीग्राम मेँ हुई पुलिस कार्रवाई की जिम्मेदारी भी बुद्धदेव खुद पर ले रहे हैं | इस स्वीकृति के बाद भी स्टालिनवादी पार्टी द्वारा उन पर कोई कार्रवाई हो , यह कत्तई जरूरी नहीँ है|
Posted in fdi, globalisation , privatisation, sez | No Comments
Leave a Reply