Feeds:
पोस्ट
टिप्पणियाँ

Archive for the ‘कांग्रेस’ Category

कांग्रेस और भाजपा को विदेशी चंदा हासिल करने के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय ने फैसला दिया था।इस फैसले को इन दलों ने संसद में कानून बदल कर बेअसर कर दिया।माकपा के कार्ड होल्डर प्रबीर पुरकायस्थ को चीन नहीं अपितु अमेरिकी संस्था से धन मिला और न्यूज़क्लिक इसे प्रत्यक्ष पूंजी निवेश कह रही है।चुनाव में प्रत्याशी के खर्च की सीमा है किंतु दलों के खर्च की न तो सीमा है और न ही दलों द्वारा चुनाव में खर्च चुनाव मशीनरी को जमा करना पड़ता है।दलों द्वारा चुनाव में खर्च की सीमा हो अथवा नहीं इस विषय पर चुनाव आयोग ने दलों की बैठक बुलाई थी।इस बैठक में 43 दलों ने भाग लिया था।इनमें से 42 ने चुनावों में दलों के खर्च की सीमा निर्धारित करने की बात कही थी।43वां दल भाजपा था जिसने दलों द्वारा चुनाव में खर्च की सीमा तय करने का विरोध किया था।दलों को चंदे का स्रोत बताने की अनिवार्यता न हो यह सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में कहा है।दलों को अज्ञात स्रोतों से असीमित चंदा मिलने की इजाजत राजनीति में काले धन को वैधता प्रदान करती है।

अफ़लातून,

संगठन सचिव,

समाजवादी जन परिषद (पंजीकृत राजनैतिक दल)

Read Full Post »